फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिक्रमा से पूर्व दुरुस्त हों सभी व्यवस्थाएं

Thu, 14 Nov 2024 03:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में हरि की पौड़ी किनारे पन्नालाल धर्मशाला की जर्जर स्थिति देखती डीएम एसपी,एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी को लगने वाली महापरिक्रमा से पूर्व सभी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दरअसल, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की दुर्दशा के संबंध में प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं। इनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निरीक्षण करने के बाद परिक्रमा मार्ग पर सफाई, सड़क मरम्मत, पथ प्रकाश, पेयजल, प्रसाधन गृह आदि सभी व्यवस्थाएं शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के पौराणिक स्थलों बाछरू देव, भागीरथी गुफा, सीताराम मंदिर, बटुकनाथ, करुआ देव आदि स्थानों का भी जायजा लिया। डीएम ने जर्जर हाल पन्नालाल की धर्मशाला के जीर्णोद्धार संबंंधी पत्रावली भी तलब की है। उन्होंने मेला मार्गशीर्ष स्थल व हरि की पौड़ी में सफाई व समतलीकरण का कार्य तेज करने के निर्देश दिए। एसपी ने पंचकोसी महापरिक्रमा व मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के दौरान परिक्रमा मार्ग, हरि की पौड़ी, मेला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के समुचित व पुख्ता इंतजाम करने की व्यूह रचना का खाका खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें