आगरा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट किया गया है। बृहस्पतिवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने सुबह सघन चेकिंग की। इस दौरान बीडीएस और खोजी कुत्तों के साथ चेकिंग के दौैरान यात्रियों के सामान को चेक किया गया। सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। इस दौरान बम निष्क्रिय करने की मॉकड्रिल भी किया गया। ब्यूरो