घिरोर। नगला गुड़ी निवासी युवक की शराब के अत्यधिक सेवन से रविवार को मौत हो गई।
साले की सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के गांव नगला गुड़ी निवासी 40 वर्षीय संजय मिश्रा उर्फ लालू शराब पीने का आदी था। थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईसई सराय निवासी साले अनिकेत मिश्रा ने बताया कि शराब पीने से संजय के पेट में इंफेक्शन फैल चुका था। उसने पोस्टमार्टम कराने की मांग पुलिस से की। संवाद