कासगंज के सहावर में निकाला गया अलम का जुलूस
- फोटो : KASGANJ
सहावर। कस्बा में अलम का जुलूस परंपरागत गत तरीके से अक़ीदत और रंजोगम से निकाला गया। जुलूस में मातम पुरसी के मंजर आस्था का सच जाहिर करते दिखे। अलमों का जुलूस मोहल्ला काजी, इमामबाड़ा में एकत्र होकर मोहल्ला अंसारियान, कटरा बाजार, बड़ा बाजार, मोहल्ला मनिहारियान, मोहल्ला झंडा, मोहल्ला मुगल, चौक बुलंद, सोरों रोड, मोहल्ला कुरैशियान होते हुए इमामबाबड़ा में सुपुर्द ए खाक हुए। जुलूस के मौके पर बड़ी तादाद में लंगर का भी आयोजन किया गया। जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौजूद रही। इस मौके पर राशिद अली, कय्यूम खां, मुराद खां, आसिफ अली, राजा शानू, चमन शहजाद, नफीस खां, शाजेब, मुकीम, इसरार, रहीस अहमद, नोशाद आदि मौजूद रहे।