फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलाइना ने लंबे बालों का बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Sun, 15 Jun 2025 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलाम वर्ल्ड रिकार्ड में सबसे लंबे बालों का ​खिताब दर्ज कराने वाली शहर की बेटी अलाइना।
विज्ञापन
कासगंज। शहर की बेटी अलाइना ने सबसे लंबे बालों का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। उनका नाम कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उनकी इस सफलता पर शहर के लोगों और उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।सोरों गेट निवासी पूजा वार्ष्णेय की 9 साल की अलाइना कक्षा पांच की छात्रा है। अलाइना के बाल बचपन से ही बेहद घने और लंबे थे। उनकी मां पूजा ने बताया कि वह करीब 5 साल से अलाइना के बालों की खुद केयर करती है। ऑयलिंग से लेकर उसकी साफ-सफाई तक का पूरा जिम्मा उनके पास रहता है। अलाइना के बाल महज 9 साल की उम्र में 49 इंच लंबे हैं। यह नया वर्ल्ड रिकार्ड है। जिसे कलाम वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इसके अलावा इस उम्र में सबसे लंबे बालों का रिकार्ड इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में भी उनके नाम पर दर्ज है। अलाइना भाजपा नेत्री कुमकुम वार्ष्णेय की धेवती है। अलाइना की मां पूजा ने बताया कि अब उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इसमें अलाइना का नाम दर्ज हो गया तो पूरे शहर के बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें