फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया जोरदार प्रदर्शन, विवि का गेट बंद हुआ तो बैठ गए धरने पर

Thu, 25 Aug 2022 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ चौधरी के अनुसार पिछले दिनों जारी विश्वविद्यालय के परिणाम में एमडब्ल्यू (मार्क्स वेटिंग) और आरडी (रिजल्ट डिटेंड) की समस्या है। इसके कारण से हजारों छात्र परेशान है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में आई गलतियों के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंची थी। इसी दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे नाराज होकर परिषद के कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


हंगामे के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओम प्रकाश ने ज्ञापन लिया। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।  विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ चौधरी के अनुसार पिछले दिनों जारी विश्वविद्यालय के परिणाम में एमडब्ल्यू (मार्क्स वेटिंग) और आरडी (रिजल्ट डिटेंड) की समस्या है। इसके कारण से हजारों छात्र परेशान है। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। यदि विश्वविद्यालय ने जल्द से जल्द परिणाम की गड़बड़ियों को दूर नहीं किया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें