फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर आई महिला, प्रशासन में मचा हड़कम्प

Mon, 29 Jul 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताज पर गंगाजल चढ़ाने कांवड़ लेकर आई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल पर उस समय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए जब एक महिला सोरों से गंगाजल लेकर तेजोमहल बताकर वहां जलाभिषेक करने पहुंची। जिला प्रशासन ने पुरानी मंडी चौराहे पर उन्हें रोक लिया। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए। यहां प्रशासन से तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना दिवाकर सोरों से कांवर में गंगाजल भरकर आगरा पहुंची। उनकी योजना ताज पर जलाभिषेक करने की थी। मनःकामेश्वर मंदिर से पुरानी मंडी के लिए जब पहुंची तो प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रशासन मशक्कत करता रहा। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि योगी सरकार ताज को एक साल के अंदर तेजोमहल घोषित करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मीना दिवाकर ताज पर एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई थीं जिसमें उन्होंने अपनी साथी महिलाओं संग आरती की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें