कोटला मंदिर पर सुन्दर कांड पाठ करते श्रद्धालु फोटो संवाद
फतेहपुर सीकरी। कस्बा के मोहल्ला कोटला के सीताराम मंदिर पर गोसेवा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रारंभ हुए अखंड रामायण और सुंदरकांड पाठ का समापन शनिवार सुबह हवन यज्ञ कर किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नरेश गोयल भगत जी, राजेंद्र प्रजापति, हनी गोयल सभासद, अमित सिंघानिया, कृष्ण कुमार सर्राफ, सचिन गर्ग, नमन गोयल, विवेक गोयल, गौरव गोयल आदि का सहयोग रहा।