फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके कॉलेज ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
एके कॉलेज ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

भोगांव। नेशनल महाविद्यालय के मैदान पर शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय स्तरीय एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एके कॉलेज शिकोहाबाद की टीम ने फाइनल मुकाबले में नेशनल कॉलेज भोगांव को हराकर ट्राफी जीत ली।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला आगरा कॉलेज आगरा और एके कॉलेज शिकोहाबाद की टीम के बीच हुआ। इसमें शिकोहाबाद ने 25-22, 25-23 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल एसके कॉलेज एटा और नेशनल महाविद्यालय भोगांव के बीच हुआ। इसमें नेशनल महाविद्यालय भोगांव की टीम ने 25-18, 25-21 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इसमें एके कॉलेज शिकोहाबाद ने नेशनल महाविद्यालय भोगांव की टीम को 25-22, 25-19 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार यादव ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। उपविजेता को विद्यालय की पूर्व प्राचार्य आशारानी वर्मा ने ट्राफी प्रदान की। मैच में रेफरी की भूमिका डॉ. रनवीर सिंह, डॉ. जगदीश सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एके पाल, डॉ. एमके आंनद, डॉ. एसके निमेष, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. कौशलेन्द्र दीक्षित, डॉँ. आशुतोष, डॉ. आदित्य गुप्ता, डॉ. वंदना सक्सेना, विशाल यादव, संजय सक्सेना, पंकज दीक्षित, विनय कुमार, सतेंद्र कुमार, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें