फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले की वायु गुणवत्ता में नहीं हो पा रहा सुधार, एक्यूआई रहा 263

Fri, 17 Nov 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की वायु गुुणवत्ता में सुधार नहीं आ पा रहा। एक्यूआई में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय एक्यूआई 263 रहा। लगातार अधिक प्रदूषण रहने से लोगों को काफी दिक्कत रहीं। शुक्रवार को सांस की शिकायत लेकर 45 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। 30 मरीजों ने आंखों में पानी व जलन की शिकायत बताई।जिले में प्रदूषण के कारण एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता प्रभावित चल रही है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 280 तक पहुंच गया था। दो दिन में एक्यूआई मात्र 17 कम हुआ है। शुक्रवार को सुबह के समय वातावरण में काफी धुंध छाई रही। सुबह 7 बजे एक्यूआई 263 पर रहा। इसके बाद हवा चलने पर कुछ धुंध कम हुई। जिसके बाद हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार आया। दोपहर 12 बजे एक्यूआई 155 के स्तर पर आ गया, जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन यह राहत थोड़ी देर के लिए ही रही। दोपहर दो बजे से फिर से धुंध छाने लगी, जिससे फिर एक्यूआई में वृद्धि होना शुरू हो गई। सांय 6 बजे एक्यूआई बढ़कर 240 पर पहुुंच गया, जिससे लोगों की दिक्कतें फिर से बढ़ गई। उन्हें सांस लेने आंखों में जलन आदि की शिकायत महसूस हुई। जिला अस्पताल पर सांस की शिकायत लेकर 45 मरीज पहुंचे। आंखों में पानी व जलन की शिकायत के भी 30 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें