फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पेट की गांठ दिखाने पहुंचे मरीज को दे दी एड्स की दवा, 3 दिन बाद आई याद, तो उड़ गए स्वास्थ्यकर्मियों के होश  

Tue, 10 May 2022 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। क्षय रोग विभाग में इलाज कराने पहुंचे मरीज की एचआईवी रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी उसे एड्स की दवा दे दी। तीन दिन बाद जब स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी गलती का पता चला तो मरीज को फोन कर दवा वापस मांग रहे हैं।
   
विज्ञापन
एचआईवी रोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में इलाज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पेट में गांठ दिखाने पहुंचे मरीज क्षय रोग विभाग की ओपीडी से एचआईवी सेंटर भेज दिया गया। यहां भी आनन-फानन में एड्स की दवा दे दी। कागजों में ही काउंसिलिंग कर रिपोर्ट कार्ड तैयार कर दिया। मरीज ने तीन दिन यहां की दवा भी खाली। जब स्वास्थ्यकर्मियों को जानकारी हुई कि तो मरीज को दवा वापस करने के लिए अब मोबाइल पर फोन आ रहे हैं। पीड़ित ने सीएमएस से लापरवाही की शिकायत की है।

एचआईवी की जांच आई थी निगेटिव 

क्षेत्र ग्राम ऐलई निवासी एक शख्स के पेट में मवाद पड़ गया था। इलाज क्षय रोग कार्यालय के माध्यम से चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एचआईवी की जांच कराई गई। रिपोर्ट में निगेटिव आई तो मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभाग की ओपीडी में चिकित्सक के पास पहुंचा, यहां चिकित्सक ने मरीज की बिना जांच किए कमरा नंबर 16 में संचालित एचआईवी सेंटर पर भेज दिया। यहां तैनात कर्मचारी ने रिपोर्ट देखे बगैर मरीज को एड्स पीड़ित मानकर कागज तैयार कर दिए और एड्स की दवाई दे दी। 

पत्नी और बच्चों का भी कराया टेस्ट

इतना ही नहीं पत्नी और बच्चों की भी टेस्ट कराने के लिए कहा। इस पर पीड़ित बच्चों और पत्नी को टूंडला सीएचसी पर एचआईवी की जांच कराने पहुंच गया। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पीड़ित रवीश शर्मा ने बताया कि तीन दिन दवा खाई है। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी के फोन आ रहे हैं कि दवा गलती से पहुंच गई है। दवा वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि शिकायत अभी मेरे पास नहीं आई है। इस लापरवाही की जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें