फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अहमदाबाद एवं गोमतीनगर ट्रेनें पौन घंटे हुई लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुधवार को छाई कोहरे की घनी चादर से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अहमदाबाद एवं गोमती नगर ट्रेन पौन घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची। तो वहीं दिल्ली के लिए रवाना होने वाली पहली बस एक घंटा देरी से रवाना हुई। अन्य ट्रेन व बसों के संचालन पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

वातावरण में मंगलवार की रात्रि से ही घना कोहरा छा गया। जिसका असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। मथुरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन तड़के 3:45 के स्थान पर 4:30 बजे एवं कानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस तड़के 4:35 बजे के स्थान पर 5:20 बजे जंक्शन पर पहुंची। वहीं, रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस रात्रि 12:55 के स्थान पर 1:20 बजे जंक्शन पर आई। काशीपुर-कासगंज एक्सप्रेस दोपहर 12:45 बजे के स्थान पर एक बजे जंक्शन पर पहुंची। ठंड की वजह से यात्री भी सुबह जल्द घर से निकलने का साहस नहीं कर पाए। जिससे सुबह 4 बजे दिल्ली रवाना होने वाली बस एक घंटा देरी से रवाना हुई। सुबह 5:30, 6:30 बजे वाली बसें भी आधा घंटा देर से रवाना र्हुइं। वहीं, बरेली की ओर से आने वाली बसें भी कोहरे से प्रभावित रहीं। कोहरे की वजह से सड़क यातायात पर भी असर देखा गया। मार्ग पर चलने वाले दोपहिया वाहन, चार पाहिया वाहन के संचालकों ने अपने वाहनों की रफ्तार को काफी कम रखा, ताकि हादसे से बचा जा सके। दिन के समय भी वाहन चालक लाइटों को जलाकर वाहन चलाते देखे गए। जिससे उनको अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें