फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सम्मान निधि- संदिग्ध डाटा ठीक करने में जुटे कृषि विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत संदिग्ध डाटा को दुरूस्त करने हेतु जिले के कृषि विभाग में कर्मचारी युद्व स्तर पर डटे हैं। जानकारी के अनुसार शासन ने आगामी एक अप्रैल को किसान सम्मान निधि जारी करने की घोषणा की है। जिले में करीब 48000 किसानों के डाटा में गडबडियां है। कई किसानों के बैंक खाता संख्या एवं आधार कार्ड में अंतर है। वहीं कई किसानों के नाम की अंग्रेजी वर्तनी में भी त्रुटि है।इस तरह के किसानों के डाटा का दुरूस्त किया जा रहा है।जिन किसानों का डाटा सही किया जा रहा है। उप निदेशक कृषि डॉ हंसराज के अनुसार भारत सरकार द्वारा आगामी दो अप्रैल को सभी किसानों को सम्मान निधि जारी की जानी है। ऐसे में डाटा सही का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक ३०हजार किसानों का डाटा सही कराया जा चुका है। शेष को एक-दो दिन में सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें