अग्रवाल संघ ने निकाली आमंत्रण यात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में महाराजा अग्रसेन के 5150वें जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल संघ की ओर से बृहस्पतिवार को प्रताप नगर और जयपुर हाउस क्षेत्र में बाइक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। बुर्जीवाला मंदिर से शुरू हुई यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अध्यक्ष गौरव बंसल और उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि यात्रा प्रताप नगर से प्रभु नगर, जयपुर हाउस, केदार नगर, मानस नगर होते हुए केशव कुंज पर समाप्त हुई। महामंत्री शशिकांत अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अमित बंसल, राकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, एडवोकेट राजकुमार अग्रवाल, दीपक, रवि गर्ग, राजीव अग्रवाल, निधि आदि मौजूद रहे।