कागारौल। कस्बे में 14 अक्तूबर को निकलने वाली 50वीं स्वर्ण जयंती अग्रसेन शोभायात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। वैश्य समाज के लोग अतिथियों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रहे हैं। जयंती संयोजक एवं कोषाध्यक्ष शिवकुमार गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती और कस्बे की 50वीं शोभायात्रा को विशेष आयोजन के साथ मनाया जाएगा।