फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एथलेटिक्स में आगरा के शिवा और यशवेंद्र ने जीते कांस्य

Tue, 03 Nov 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते। अंडर-19 बालक वर्ग में सतगुरु इंटर कॉलेज के शिवा ने ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। डीएवी इंटर कॉलेज के यशवेंद्र ने त्रिपद कूद (ट्रिपल जंप) स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के साथ खेल अधिकारी गोविंद सिंह, बृजेश कुमार, धीरेंद्र वर्मा, यूपेंद्र एवं उपमा सिंह मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश, पंकज कश्यप आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें