आगरा। कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी के पूर्वांश जैन ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने पदार्पण (डेब्यू) मैच में ही शानदार अर्धशतक जड़ दिया। उत्तर प्रदेश ने 211 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के लिए मुकाबला आसान नहीं था। आगरा के लाल पूर्वांश जैन ने 93 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे। गुजरात ने 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूर्वांश के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी का यह पहला मुकाबला था। कोच द्रवित शर्मा ने उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जताई। अब पूर्वांश का अगला मुकाबला 19 नवंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ होगा।