फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में आगरा की बेटियों का परचम

Sun, 01 Feb 2026 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चयनित ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। देहरादून में आयोजित तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में आगरा की दो महिला खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया। जिले से कुल पांच खिलाड़ी शामिल हुए थे। दीक्षा शर्मा ने अंडर-60 भार वर्ग (टांडिंग स्पर्धा) में स्वर्ण पदक, तनिषा कश्यप ने एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी कोच वसीम और राहुल से प्रशिक्षण लेती हैं। देहरादून में खिलाड़ियों के साथ उत्तर प्रदेश टीम की कोच साक्षी भी मौजूद रहीं। वह जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षा अध्यापिका हैं।दीक्षा वर्तमान में छलेसर परिसर में शारीरिक शिक्षा में स्नातक (बीपीएड) की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि तनिषा दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कला पाठ्यक्रम (द्वितीय वर्ष) की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन आगरा की सचिव डॉ. किरण कश्यप, क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने दोनों को बधाई दी। दोनों खिलाड़ी पेंचक सिलाट के माध्यम से असम राइफल्स की आगामी भर्ती प्रक्रिया में भी शामिल होने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें