आगरा में नई व्यवस्था : घर के पास होगी कोरोना जांच, वहीं से मिल जाएगी रिपोर्ट
आगरा।
स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए 46 केंद्र बनाए हैं। रिपोर्ट के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 10 केंद्रों पर ही जांच हो रही है।
सभी केंद्रों सुबह 10 से 4 बजे तक सेम्पल लिए जाएंगे। अस्पताल में भर्ती होने, गर्भवती का प्रसव, ऑपरेशन आदि के लिए ट्रूनेट मशीन से भी जांच करा सकेंगे।
इससे रिपोर्ट तीन से चार घन्टे में मिल जाती है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि संक्रमण के बढ़ने के कारण यह व्यवस्था की गई है।