फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करीमगंज के दंगल में आगरा के पहलवान ने जीती कुश्ती

Tue, 27 Aug 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करीमगंज में कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे पहलवानों के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन
बिछवां। क्षेत्र के गांव करीमगंज के खेल मैदान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को वरिष्ठ समाजसेवी अनुराग पांडेय और कश्यप ऋषि पांडेय ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का उद्घाटन कराया। करीमगंज के दंगल में सेला की कुश्ती 11000 की रखी गई। यह कुश्ती पहलवान विक्रांता आगरा और भोगांव के राजकुमार के बीच में हुई। कुश्ती का मुकाबला देखने लायक था काफी देर तक पहलवानों के दांवपेच चलते रहे। अंत में विक्रांता आगरा के पहलवान ने बाजी मार ली। इससे पूर्व 10 हजार की कुश्ती में भी आगरा के पहलवान राजा ने भोगांव के सौरभ को हराया। दंगल में 125 से अधिक कुश्ती कराई गईं। इसमें फिरोजाबाद, इटावा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, औरैया आदि जनपद के पहलवान शामिल हुए। इस अवसर पर कश्यप ऋषि पांडेय, अभिषेक दुबे, लोमश पांडेय, दीपचंद्र, नरेंद्र, विपिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें