फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्यस्तरीय कराटे में आगरा ने जीते चार पदक

Fri, 16 Jan 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ में आयोजित 11वीं अंडर-21 एवं सीनियर राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा के 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान-पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि सीनियर 55 किग्रा भार वर्ग कुमिते इवेंट में मनीषा राजपूत और सीनियर 50 किग्रा भार वर्ग कुमिते इवेंट में जयवीर सिंह रजत पदक जीते। वहीं अंडर- 21, 55 किग्रा भार वर्ग इशू और काता इवेंट में जयवीर सिंह कांस्य पदक विजेता रहे। इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव राहुल पालीवाल, डॉ. सत्यदेव पचौरी, डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, शीतल अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें