फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदे से लटका मिला आगरा की महिला का शव

Fri, 09 Aug 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दीपमाला का फाइल फोटो - फोटो : दीपमाला का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला वंशीगोहरा रिश्तेदारी में आई आगरा निवासी एक महिला का शव शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

आगरा के कमला नगर निवासी दीपमाला (30) पति योगेश कुमार के साथ बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा पुलंदर वाली बगिया के पास रिश्तेदारी में आई थी। बृहस्पतिवार की रात महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में दीपमाला का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। फाेरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने मृतका के परिजन को फोन कर सूचना दी। पति ने खुदकुशी किए जाने की बात कही लेकिन वजह के बारे में जानकारी नहीं दे सका। संदेह के आधार पर पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें