फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सबसे गर्म रहा आगरा, आज हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बढ़ते तापमान के बीच सोमवार को आगरा शहर प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगरा का दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री के आसपास रहा। आगरा के बाद दूसरे नंबर पर 31.8 डिग्री तापमान के साथ झांसी दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, प्रयागराज का 31.6, बांदा का 31.4 डिग्री व वाराणसी का तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी की वजह से दिनभर लोग परेशान होते रहे। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को बारिश का अनुमान जारी किया है। विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि चूंकि अगले कुछ दिन कोई पश्चिमी विक्षोभ या अन्य गतिविधि न होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें