फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि की परीक्षाएं हैं या मजाक:  चार केंद्रों पर बोलकर कराई जा रही थी नकल, उड़नदस्ता भी हाल देखकर हैरान

Fri, 19 May 2023 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल बोलकर कराई जा रही थी। उड़नदस्ते ने जब छापा मारा तो ये हाल देख दस्ते में शामिल सदस्य हैरान रह गए।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को चार केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। इसमें दो केंद्र आगरा के और दो मैनपुरी जिले के शामिल हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को बोलकर नकल कराई जा रही थी। सभी के खिलाफ सामूहिक नकल में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता प्रभारी प्रो. बिंदुशेखर शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. आशु रानी की ओर से नकल पर कड़ा रुख किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नौ उड़नदस्ते निरीक्षण के लिए भेजे गए। आगरा में दो उड़नदस्तों ने मां कैला देवी इंस्टीट्यूट, करौंधना और डॉ. भानु प्रताप सिंह महाविद्यालय, बाकलपुर, शमसाबाद रोड में सामूहिक नकल पकड़ी। इन केंद्रों पर उड़नदस्ते पहुंचे तो अफरातफरी मच गई। कक्षों में बोलकर नकल कराई जा रही थी। उड़नदस्ता सदस्यों ने परीक्षार्थियों की कॉपियां देखीं तो सभी में एक ही जैसे उत्तर लिखे गए थे।

वहीं, मैनपुरी में भी दो उड़नदस्तों की ओर से सामूहिक नकल पकड़ी गई। महाबोध महाविद्यालय, कुसमरा और चौधरी सुंदरलाल महाविद्यालय, कुसमरा में भी बोलकर नकल कराई जा रही थी। एक ही तरह से और एक ही क्रम में सभी परीक्षार्थियों में कॉपियों में उत्तर लिख रखे थे। नकल में दोनों केंद्रों पर कार्रवाई की गई। कॉपियां सील करके विश्वविद्यालय को भेजी गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को भेज दी गई हैं। फिरोजाबाद व मथुरा की टीमों ने कहीं नकल नहीं पकड़ी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि प्रकरणों को परीक्षा समिति में रखा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दर्ज हुई बलात्कार की रिपोर्ट

सात केंद्रों पर बैठाए गए पर्यवेक्षक

विश्वविद्यालय के आईईटी में स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। सात केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखी। प्रो. मनु प्रताप सिंह की ओर से इसकी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को दी गई। इसके बाद सातों पर पर्यवेक्षक बैठा दिए गए है। इनकी निगरानी में परीक्षाएं होंगी। जिन केंद्रों पर पर्यवेक्षक बैठाए गए हैं, उनमें शांति देवी महाविद्यालय, आवास विकास कॉलोनी, मैनपुरी, श्री बाबूराम महाविद्यालय, मैनपुरी, श्री रनवीर सिंह महाविद्यालय, मथुरा, एसबीएस महाविद्यालय, जबरा मांट, मथुरा, वुडरॉक महाविद्यालय, कोटवन, मथुरा, श्रीमती मार्गश्री कन्या महाविद्यालय, फिरोजाबाद, पंडित मनीष शर्मा महाविद्यालय, देवरी रोड आगरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें