फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: स्नातक-परास्नातक के लिए वेब रजिस्ट्रेशन बंद, वंचित रह गए 30 हजार छात्र, मिलेगा एक और मौका

Tue, 02 Aug 2022 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद कर दी। अभी तक 82 हजार छात्रों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण बंद होने से करीब 30 हजार छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इनका पंजीकरण अभी नहीं हो पाया है, ऐसे में ये स्नातक और परास्नातक में प्रवेश नहीं ले पाएंगे।  विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए स्नातक और परास्नातक विषयों के लिए 83311 छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया है। इसमें स्नातक के लिए 70495 छात्रों और परास्नातक में 12816 छात्रों ने वेब पंजीकरण कराया है। बीते वर्ष आगरा और अलीगढ़ मंडल से दो लाख से अधिक छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें आगरा मंडल से करीब 1.10 लाख छात्र शामिल थे। इस सत्र से आगरा मंडल के छात्रों का ही पंजीकरण कर रहे हैं। इस तरह से करीब 30 हजार छात्रों का पंजीकरण होना बाकी है।

एक और मौका मिलेगा 

प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद की गई। अभी और छात्र भी वेब पंजीकरण से शेष रह गए हैं। इस कारण छह अगस्त से दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वंचित रहे छात्रों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। 

एक नजर आंकड़ों पर 

स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश की प्रक्रिया की स्थिति 
विज्ञापन

69,311 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया। 
66,716 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमों को चुना। 
3,640 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की। 
389 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है। 

परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति 
12,330 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया। 
10,102 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए फॉर्म भरा।  
1078 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की। 
181 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है। 
नोट: आंकड़े 31 जुलाई को शाम 06:30 बजे तक के हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें