फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU Agra: कुलपति पर तंज करने का आरोप लगाकर चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा, प्रो. मनुप्रताप को मिली जिम्मेदारी

Wed, 23 Nov 2022 08:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

प्रो. प्रदीप श्रीधर ने चीफ प्रॉक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुलपति पर सार्वजनिक स्थान पर व्यंग्य टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन में रार मची है। मुख्य प्रानुशासक (चीफ प्रॉक्टर) प्रो. प्रदीप श्रीधर ने कुलपति को इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने कुलपति पर सार्वजनिक स्थान पर व्यंग्य टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पत्र में प्रो. श्रीधर ने लिखा है कि विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय प्रशासन अधिकारियों के सामने कुलपति ने जो टिप्प्णी की है, उससे वह आहत हैं और पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। इससे पहले सोमवार की शाम को उन्होंने कुलपति को व्हाट्सएप के जरिये इस्तीफा भेज दिया था। 

प्रो. मनुप्रताप सिंह बने मुख्य प्रानुशासक 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. मनुप्रताप सिंह को मुख्य प्रानुशासक बनाया है। प्रो. प्रदीप श्रीधर के इस्तीफा देने के बाद इनको जिम्मेदारी दी है। कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर इनको मुख्य प्रानुशासक बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें