फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर चढ़ावा ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 19 Aug 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़कर दानपात्र से 12 हजार रुपये से अधिक नकदी और पूजा का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी के शास्त्रीपुरम क्षेत्र के सी-1 ब्लॉक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोर ने सोमवार रात ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंदिर की केयरटेकर मधु शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे जब वह मंदिर खोलकर साफ-सफाई के लिए पहुंचीं तो गेट के ताले टूटे मिले। अंदर दानपात्र को तोड़कर चोर करीब 12 हजार से अधिक की नकदी और पूजा के बर्तन और पीतल की झालर आदि सामान ले गए हैं। उन्होंने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। चोर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें