अमांपुर (कासगंज)। कस्बा के क्षेत्र के ग्राम बरसौड़ा में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए पहलवानों ने अपने दांव पेंच आजमाएं। पहलवानों की कुश्ती का दर्शकों ने लुत्फ लिया। अंतिम कुश्ती जीत कर आगरा के कालू पहलवान विजेता बने।
शुक्रवार को ग्राम बरसौड़ा में दंगल के आयोजन में आगरा, एटा, कासगंज व आसपास के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। उनके बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल में आगरा के कालू पहलवान एवं सरावल के पहलवान तूफान पहुंचे। दोनों पहलवानों के बीच अंतिम कुश्ती हुई।
कुश्ती काफी रोचक रही। अंत में आगरा के कालू पहलवान ने सरावल के तूफान को चित कर दिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। आयोजक सूरजपाल ने उन्हें जीत की धनराशि देकर पुरस्कृत किया। उप विजेता तूफान को भी पुरस्कार कर उसका स्वागत किया गया।
दंगल के दौरान अनार सिंह वर्मा, अनिल कुमार, गंगा सिंह पप्पू वर्मा, मुकुट सिंह, शैलेंद्र सिंह, साधु सिंह, अनूप सिंह राघव, कौशल भदौरिया उपस्थित रहे।