फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश दिवस पर युवा लेखिका इशिका बंसल को पुरस्कृत करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 23 Jan 2021 07:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा इशिका बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी की युवा लेखिका इशिका बंसल को मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुदर्शन सोलंकी ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2019-20 में व्यक्तिगत श्रेणी के प्रतिष्ठित विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए इशिका बंसल का चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार स्वरूप 50 हजार की धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा। 
विज्ञापन


व्यक्तिगत श्रेणी में पूरे प्रदेश से गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर, पीलीभीत, झांसी, लखनऊ, अम्बेडकरनगर और फतेहपुर सहित आठ जनपदों से 10 युवा चुने गये हैं, जिनमें मातृ शक्ति के रूप में आगरा से एक मात्र लेखिका इशिका को शासन स्तर पर कमेटी ने योग्य पाते हुए चुना है। विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिये चुनी गयी इशिका संभवतः प्रदेश की पहली ऐसी युवा हैं, जिसे अपनी साहित्य उपलब्धियों के लिये यह पुरस्कार दिया जायेगा।

गौरतलब है कि इशिका बंसल की कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली किताब सातवीं कक्षा में लिखी थीं। कवि डॉक्टर कुमार विश्वास,  दिल्ली के कवि डा. हरीश अरोड़ा, गजलकार अशोक रावत समेत कई कवियों की 80 से अधिक हिंदी कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर चुकी हैं। इसके अलावा कई मंच पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। वहीं इशिका बंसल को मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में एक दिन का थानेदार बनाया गया था। विश्व बाल दिवस के मौके पर आगरा पुलिस ने इशिका को थाना हरीपर्वत में एक दिन का थानेदार बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें