फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में प्रेमी-प्रेमिका से बर्बरता प्रकरण: पुलिस ने प्रधान सहित तीन को भेजा जेल

Sun, 07 Feb 2021 08:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई के मामले में पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अछनेरा के एक गांव में महिला और उसके प्रेमी के चेहरे पर कालिख पोतने, जूते मारने और जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाने के मामले में गिरफ्तार गांव के प्रधान दाताराम सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। वहीं महिला के पति सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को अछनेरा के एक गांव में महिला और उसके प्रेमी युवक के चेहरे पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी थी। दोनों को गांव में घुमाया भी गया था। युवका सिर भी मुंडवा दिया गया था। दोनों के मुंह काला करने के बाद जूते भी मारे थे। जूतों की माला भी पहनाई थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। यह घटना पंचायत के सजा सुनाने के बाद हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की थी। 

थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि इस मामले में नारी की लज्जा भंग करना, अपमान, मारपीट, गालीगलौज और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में पति राजू, जेठ हरिओम, देवर आकाश, प्रधान दाताराम, अमर सिंह और धनीराम को नामजद किया गया, जबकि दस-12 अज्ञात भी हैं। प्रधान दाताराम, अमर सिंह और धनीराम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। महिला के सिर पर जूते मारने वाले की पहचान उसके पति राजू के रूप में हुई। अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। 
विज्ञापन


आगरा: महिला और उसके प्रेमी के चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाया, प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

...तो पहले भी चली गई थी महिला 
निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, गांव के प्रधान दाताराम ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में भी एक महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। यह बात गांव के अन्य लोगों को पता थी। इसलिए यह सजा दी गई। वहीं गांव के लोगों ने वीडियो भी इसलिए बनाया कि वह दूसरों को दिखा सकें, जिससे प्रेमी-प्रेमिका में डर बैठ जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें