फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस की 'पाती गैंग' के सदस्यों से मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Fri, 15 Jan 2021 11:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुठभेड़ का स्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा पुलिस की शुक्रवार तड़के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ है वहीं एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ जगनेर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान पाती गैंग के सदस्य के रूप में हुई है। इस गैंग ने हाल ही के दिनों में सरैंधी गांव में सुनार की दुकानों में चोरी की थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि जगनेर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने के लिए प्रयास किए लेकिन बदमाशों ने पुलिसटीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता के अनुसार दूसरा बाइक सवार बदमाश भागने में कामयाब हो गया। 

पुलिस ने दूसरे बदमाश की घेराबंदी के लिए अन्य थानों को सूचना दी है। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका नाम अशोक बताया गया है। उसका दूसरा साथी चरण सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ये दोनों पाती गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन


बरामद हुआ ये सामान
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अशोक पुत्र फतेह सिंह निवासी गोपालपुर थाना जलेसर एटा का निवासी है। जिसके कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर 1 खोखा कारतूस, नाल में फंसा हुआ दो खोखा कारतूस पास पड़े थे, दो 315 बोर के जिंदा कारतूस, 200 रुपये, दो जोड़ी पायल, एक अंगूठी बरामद हुए हैं।  

फरार बदमाश की तलाश  
दूसरे फरार अभियुक्त का नाम चरण सिंह पुत्र पाती निवासी बाग बधिक, थाना सहपऊ, जिला हाथरस है जिसकी तलाश की जा रही है। इसी पाती गैंग द्वारा 19 दिसंबर को सरेंधी में दो सुनारों की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें