फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चला रहे युवक का हेलमेट का चालान काटा, कोर्ट ने कहा, आपत्ति का निराकरण नहीं करा पाए एसएसपी

Wed, 19 Aug 2020 12:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएसपी ने कोर्ट को भेजे जवाब में इसे भूल मानते हुए अधिकारियों को दिए हैं निर्देश
विज्ञापन
जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा के सचिन शर्मा कार से जा रहे थे जबकि पुलिस ने उनका हेलमेट न पहनने का चालान काट दिया। उनके प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने एसएसपी से जवाब तलब किया तो उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि चालान काटते समय ऐसी गलती न हो। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की है कि एसएसपी भी पीड़ित की आपत्ति का निराकरण नहीं कर पाए।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने कोर्ट को भेजे जवाब में इसे भूल मानते हुए कहा कि एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ई-चालान करते वक्त वाहन के प्रकार आदि का विशेष ध्यान रखें और चालान की पूर्ण जांच करने के उपरांत ही वाहन से संबंधित आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत करें और इस तरह की गलती नहीं की जाए। कोर्ट ने एसएसपी के जवाब पर टिप्पणी की कि एसएसपी भी पीड़ित की आपत्ति का निराकरण करने में असफल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें