फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में आगरा के खिलाड़ियों ने जीता सोना

विज्ञापन
आगरा के पदक विजेता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। बरेली के स्मार्ट सिटी इंडोर हॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सीनियर एवं 8वीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड,पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तराखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़,तमिलनाडू जम्मू एंड कश्मीर, तेलंगाना, दमन एंड दीव, दिल्ली एवं मेजबान उत्तर प्रदेश सहित 22 राज्यों की टीमों के 1000 से अधिक चयनित खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसमें इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह ने पूमसे टेबेक में अपने-अपने शानदार प्रदर्शन से 10 में से सर्वाधिक 6.7 अंक प्राप्त कर सीनियर बालक वर्ग टीम पूमसे में उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता। आगरा की गौरांशी कटारा ने कैडेट बालिका अंडर 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। आगरा के ही प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ, एंजल सिंह व समृद्ध सिंह भाकुनी क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुंचे। विजेताओं को ज़िला ताइक्वांडो संघ आगरा अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें