फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: त्योहार पर परेशान कर रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानिए आज क्या है नई दर

Wed, 03 Nov 2021 12:35 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें लोगों को परेशान कर रही है। आगरा में पेट्रोल 106.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.64 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में से आमजन परेशान है। सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 37 पैसे की वृद्धि हुई। वहीं डीजल पर 38 पैसे बढ़े। वहीं मंगलवार को भी दाम बढ़ाए गए। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 106.34 रुपये और डीजल 98.64 रुपये थी। वहीं बुधवार को आगरा में पेट्रोल 106.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.64 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
विज्ञापन


सीएनजी हुई महंगी, 2.40 रुपये बढ़े
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर के दामों के साथ सीएनजी भी महंगी हो गई है। रविवार को सीएनजी पर 2.40 रुपये बढ़े हैं। सीएनजी अब आगरा में 70.50 रुपये प्रति किग्रा मिलेगी। अभी तक लोगों को 68.10 रुपये प्रति किग्रा सीएनजी मिल रही थी। ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के विनय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गई हैं। 

व्यावसायिक सिलिंडर पर 266.50 रुपये बढ़े
व्यावसायिक सिलिंडर 266.50 रुपये महंगा हो गया है। अब 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2038 रुपये का मिलेगा। अभी तक इसकी कीमत 1771.50 रुपये थी। ऑल इंडिया इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया सोमवार से नई दर से सिलिंडर लागू हो गई। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में फिलहाल कोई इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत 
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। 

महंगाई: आगरा में पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के भी दाम बढ़े, व्यावसायिक सिलिंडर पर 266.50 रुपये महंगा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें