आगरा। दिल्ली में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप पिस्टल डॉ. करण सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित की गई। इसमें आगरा के एक शूटिंग अकादमी की तरफ से 30 बच्चों ने प्रतिभा किया। 28 बच्चों ने इंडिया टीम और कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। पुरुष वर्ग में मनु शर्मा ने 582 का स्कोर करते हुए ऑल इंडिया में 9वीं रैंक प्राप्त की। महिला वर्ग में कल्पना यादव ने 561 का स्कोर हासिल किया। अकादमी के पैरा शूटर कुंदन यादव ने नेशनल में 14वीं रैंक प्राप्त की है। आदित्य आनंद ने जूनियर वर्ग में चौथी रैंक प्राप्त की है। कुंदन यादव और आदित्य आनंद दोनों खेलो इंडिया में चयनित हो सकते हैं। मनु शर्मा भी इंडिया टीम के दल में आ सकते है। बच्चों की उपलब्धि को देखते हुए डॉ. अशोक रैना, अरुण चौधरी, डॉ. बृजेश शर्मा, मोनिका सिंह, सोनिया शर्मा, ऐश्वर्या शर्मा और संजय कुमार ने शुभकामनाएं दीं।
मनु शर्मा
मनु शर्मा
मनु शर्मा
मनु शर्मा