आगरा। सदर थाना क्षेत्र के सीओडी कॉलोनी के निकट युवक ने साथियों के साथ दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे बड़े भाई का सिर फट गया। वहीं हमलावर ने छोटे भाई के हाथ की अंगुलियों को दांतों से चबा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरस्वती कुंज सीओडी कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी विजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा मोहित शुक्रवार रात सीओडी चौराहे पर चाय पीने गया था। वहां एक युवक के बारे में युवकों से पूछा। इस दौरान नीतू यादव ने अभद्रता कर दी। अपने 10 -12 साथियों के साथ मोहित काे पीटना शुरू कर दिया। बचाव कराने के लिए छोटा भाई राहुल आया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। उसकी दो अंगुलियां दांतों से चबा डालीं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद