मेरी आवाज सुनो इंपैक्ट
- फोटो : samvad
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव निहाल सिंह पुरा में मंगलवार को खेत जोत समय युवक पर गांव के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। युवक ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव निहाल सिंह पुरा निवासी दिनेश ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार को ट्रैक्टर से वह खेत जुतवा रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने घर की छतों से गाली गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। युवक की ओर से दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।