फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। धनौली में एक झोलाछाप के इलाज से 14 माह के मासूम की मौत हो गई। इसे लेकर परिजन ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



धनौली, तीन छतरी निवासी भोलू के तीन बच्चे परी, आरिफ और अल्ताफ थे। परिजन के मुताबिक अल्ताफ (14 माह) की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। वह उल्टी-दस्त करने लगा। भोलू पत्नी सलमा के साथ बच्चे को लेकर धनौली स्थित एक झोलाछाप की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसे घर भेज दिया। करीब घंटे भर बाद अल्ताफ की तबीयत और बिगड़ गई। इस पर भोलू उसे फिर झोलाछाप के पास पहुंचा। उसकी नाजुक हालत देख उसने एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर जाने को कहा। इसके बाद झोलाछाप दुकान बंद कर फरार हो गया। एसएन मेडिकल कॉलेज आने पर चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही मृत के परिजन में आक्रोशित हो उठे। वे शव को लेकर गांव लौट आए और झोलाछाप को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक मलपुरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें