अछनेरा। कस्बा स्थित कचौरा रोड पर अज्ञात चोरों की ओर से किसान के खेत पर नलकूप के लिए लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर खोलकर चोरी कर लिया गया। सोमवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किसान बलबीर सिंह पुत्र कमल सिंह ने बताया कि खेत पर निजी नलकूप चलाने के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। घटना के बाद पीड़ित ने सोमवार शाम को डायल 112 पर सूचना देने के साथ अछनेरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
किसान के द्वारा शिकायत मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा