सैंया। थाना क्षेत्र के गांव बीरई चौराहा स्थित परचून व काॅस्मेटिक की दुकान में शनिवार रात नकब लगाकर चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए।
बीरई चौराहे पर अनिल भारद्वाज की परचून व नीरज शर्मा की काॅस्मेटिक की दुकान है। शनिवार शाम दोनों अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। शनिवार मध्यरात्रि चोरों ने दोनों दुकानों की दीवार में नकब लगाकर परचून व काॅस्मेटिक सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया, चोरी की वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित की है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद