आगरा। ताजमहल का दीदार कर लौट रहे पश्चिम बंगाल के पर्यटक बिप्लब महातो पर अमरूद टीला के पास पीछे से आए एक बंदर ने हमला कर दिया और पीठ पर बुरी तरह काट लिया। अचानक हुए हमले में पर्यटक गंभीर रूप से घायल होकर चीखने लगा। बैरियर पर मौजूद ताज सुरक्षा पुलिस की मदद से घायल पर्यटक को तत्काल पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद हालत को देखते हुए एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद