फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिट्टी लेने गई 8 वर्षीय बच्ची पर गिरी ढाय, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम उंदेरा में शुक्रवार को गांव के बाहर अन्य बच्चों के साथ मिट्टी लेने गई 8 वर्षीय बालिका ढाय गिरने से नीचे दब गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को मिट्टी से बाहर निकाला। घायल बच्ची की पहचान परी के रूप में हुई है। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। बालिका के चाचा बनवारी ने बताया कि परी अन्य बच्चों के साथ मिट्टी लेने गई थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें