शमसाबाद। दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला शमसाबाद राजाखेड़ा रोड पर ग्राम कटैला के पास का है। जितेंद्र निवासी धारीमाई थाना निवोहरा राजाखेड़ा जा रहा था। तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके चोट आई है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत थाना शमसाबाद में की गई है।