रुनकता। थाना सिकंदरा के गांव अकबरा के नगला सदले में रविवार शाम को ट्रैक्टर की चपेट में आने से जऊपुरा निवासी अभिषेक (22) की माैत हो गई। हादसे में युवक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मथुरा से बल्देव दाऊजी महाराज के दर्शन कर बाइक से लाैट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। संवाद