फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि सात अक्तूबर को महिला की ओर से तहरीर देकर बताया कि तीन अक्तूबर को वादिया का मोबाइल घर से चोरी कर लिया था। मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो वीडियो निकाल कर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी नगला गडरिया थाना फतेहाबाद निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।