फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपाल पर दबंगों का हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े केस दर्ज

विज्ञापन
पिढौरा और बसई अरेला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान - फोटो : samvad
विज्ञापन
पिनाहट। बसई अरेला क्षेत्र के गांव सवोरा के पास चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत एक महिला की ओर से की गई थी। आईजीआरएस संदर्भ की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल आशीष कुमार जांच के लिए मौके पर गए थे। सीमांकन और जांच के दौरान अन्य ग्रामीणों को भी मौके पर आ गए। आरोप है कि तभी मौके पर कुछ दबंग लोग आ गए और उन्होंने मोबाइल छीन लिया गया। शोर मचाने पर मोबाइल को तोड़ दिया। फावड़ा से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। गालीगलौज करते हुए सरकारी दस्तावेज अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। पैमाइश करने फीता भी फेंक दिया गया। किसी तरह लेखपाल ने दबंगों से बचकर भाग कर जान बचाई। पीड़ित लेखपाल की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिढौरा और बसई अरेला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें