बाह: बसंतीपुरा में रास्ते से कांच की बोतल हटाने के विवाद में पिटाई का शिकार हुआ संदीप
- फोटो : Archive
बाह। बसंतीपुरा गांव में शुक्रवार की शाम रास्ते में पड़ी कांच की बोतल को उठाकर किनारे पर फेंकने पर भड़के पड़ोसी परिवार ने संदीप को पकड़ लिया। फावड़े से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। बसंतीपुरा के संदीप ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कांच की बोतल पड़ी थी, जिसे उठाकर किनारे पर फेंक दिया था। जिस पर भड़के परिवार ने बोतल को तोड़कर कांच रास्ते में बिखेर दिया था। मां कांच के कचरे को समेट रही थी। तभी पड़ोसी परिवार ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर उसे पकड़ लिया और फावड़े से प्रहार किया। इतने पर भी नहीं माने, जमीन पर पटक कर लात, घूंसों से मारपीट की। चीख पुकार पर बस्ती के लोग आने पर हमलावर भाग गये। बाह पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद