फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरैंधी पीएचसी में डॉक्टर गायब, झोलाछापों के सहारे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। तहसील अंतर्गत विकास खंड जगनेर के गांव सरैंधी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में डॉक्टर, नर्स एवं चिकित्सीय स्टाफ की कमी से ग्रामीणों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण दीपक शर्मा, अभिषेक, आलोक, राजू और सौरभ आदि ने समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार को शिकायत देकर चिकित्सीय स्टाफ की तैनाती कराए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सरकारी अस्पताल पर महीनों से स्टाफ नहीं होने के कारण सरैंधी, झारपुरा, नगला रुंध और चंदसौरा सहित दर्जनों गांवों के मरीजों को झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन



मामले से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द स्टाफ की तैनाती कराई जाएगी। - नरेंद्र गंगवार, उपजिलाधिकारी खेरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें