फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल छीनने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहामंडी थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने के आरोपी सूरज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 28 मार्च को लोहामंडी थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि वह संजय प्लेस से स्कूटर पर अपने घर जा रही थीं। आगरा कॉलेज के पास पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में रुपये भी थे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। 25 मई को एक आरोपी देवा को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार रात को जगनेर थाना क्षेत्र के गांव भारा निवासी मुख्य आरोपी सूरज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें