फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: लेखपाल की कार से 10 लाख बरामद मामला, मुकदमे का गवाह दुष्कर्म में भेजा गया जेल

Mon, 26 Feb 2024 10:00 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में लेखपाल की कार से 10 लाख रुपये बरामद करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। मामले के गवाह को दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने जेल भेजा। 
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लेखपाल भीमसेन के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मुकदमे के गवाह हरभजन राणा को दुष्कर्म में रविवार को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके साथी उमेश राणा पर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हरभजन पर दुष्कर्म तो उमेश पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


दिसंबर 2023 में थाना शाहगंज में लेखपाल भीमसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बमरौली कटारा निवासी उमेश राणा का आरोप था कि लेखपाल ने एक मामले में रिश्वत में 10 लाख रुपये लिए हैं। उसने कार का पीछा किया था। लेखपाल कार को छोड़कर चला गया था। बाद में पुलिस ने कार जब्त की थी। कार से 10 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

बमरौली कटारा निवासी हरभजन राणा मुकदमे में मुख्य गवाह है। उमेश के साथ ही रहा था। अपने बयान भी पुलिस को दर्ज कराए थे। वहीं, बमरौली कटारा थाने में एक महिला ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि हरभजन ने ब्लैकमेल कर शोषण किया। उसकी शादी हो गई थी। शादी तुड़वा दी। वह बहन की शादी में आई थी। महिला ने दुष्कर्म, बंधक बनाने, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी सहित अन्य आरोप लगाए।मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। हरभजन, उमेश राणा, रविंद्र, रवि यादव को नामजद किया।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी जोन रवि कुमार ने बताया कि हरभजन पर दुष्कर्म का आरोप था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उमेश राणा पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप है। अन्य आरोपियों के संदर्भ में भी साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बयान दे दिए हैं। अब सोमवार को कोर्ट में बयान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें